{"_id":"5df7d4e78ebc3e880710342c","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns500070678","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में वाराणसी बना चैम्पियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में वाराणसी बना चैम्पियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल में चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय मंडल स्तरीय बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने रिंग में एक दूसरे पर जमकर पंच बरसाये। इस दौरान 20 गोल्ड, 06 सिल्वर व 04 ब्रांज मेडल झटकर वाराणसी की टीम चैम्पियन बनी। वहीं चंदौली की टीम दूसरे व गाजीपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
संगठन के जिला सचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि चंदौली टीम के खिलाड़ियों ने 10 गोल्ड, 20 सिल्वर, 11 ब्रॉन्ज झटके। वहीं गाजीपुर की टीम ने तीन गोल्ड, पांच सिल्वर व चार ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए। इसके बाद मुख्य अतिथि मुख्तार अंसारी, विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल यादव, विनय वर्मा ने विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन के पदाधिकारी इलियास अहमद, प्रताप चौबे, राजीव सिंह, रामजनम, रोहित यादव,शिवम, गोपी यादव ने किया। निर्णायक की भूमिका में इंटरनेशनल बॉक्सर गोपाल साही, राजेन्द्र जियम व सेन्टर रेफ्री की भूमिका में सोनू पाल रहे। इस दौरान तौफीक अहमद, निखिल राज, प्रधानाचार्य जेम्स लबी, उपप्रबंधक मुकेश, एसपी पांडेय, पिंटू सिंह, संजय, ओमप्रकाश मौजूद रहे। संचालन बॉक्सर विकास राज ने किया व धन्यवाद विद्यालय के प्रबंधक तारकेश्वर चौबे ने ज्ञापित किया।