फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

तहसील प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध

Tue, 17 Dec 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर । सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए ग्रामीणों को तहसील प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया है। सोमवार को युवा संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेन्द्र पांडेय कवि ने आरोप लगाया कि चतुर्भुजपुर गांव के बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर विस्तारिकरण के लिए तहसील प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को हटाने की साजिश रच रही है। कहा कि ग्रामीण यहां कई पुश्त से यहां रह रहे हैं। जबकि पूर्व में बनारस स्टेट के राजा ने मंदिर के आसपास ग्रामीणों को बसाया था, जिनका खसरा खतौनी में नाम दर्ज है। कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए लोगों को हटाने के पूर्व प्रति मकान के हिसाब से मुआवजा दिया जबकि यहां बगैर मुआवजा दिये ही ग्रामीणों को हटाने की साजिश रच जा रही है। ग्रामीणों ने तहसील के लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, रोहित पांडेय, सनी मोदनवाल, विजेन्द्र यादव, चंपा देवी, कलावती यादव, मुराही देवी, राजेश पंडा, चिंटू मोदनवाल, सुरेश मोदनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed