{"_id":"5df7d4378ebc3e87b17f4752","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns5000185144","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेटी धान की फसल अब कटाई में हो रही मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेटी धान की फसल अब कटाई में हो रही मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीना। बैमौसम हुई बारिश के बाद जिले के किसान उबर नहीं पा रहे है। पहले पराली के चक्कर में धान की फसल की कटाई नहीं हो पाई बाद में बारिश ने मुश्किल खड़ी कर दी। हवा और बारिश से खेतों में खड़ी फसल लेट गई है। इससे अब उसकी कटाई में दिक्क्त आ रही है। कारण कि खेत में नमी और फसल लेट चुकी है ऐसे में हार्वेस्टर खेत में चल ही नहीं पा रहा है।
धीना क्षेत्र के डिग्घी गांव निवासी किसान कामेश्वर राय बब्बू राय व अरविंद राय ने बताया कि पराली की समस्या के चलते अभी तक जो फसल नहीं काट पाया था उसे काफी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी धान की फसल बरसात के चलते खेतों में लेट गई है। कहा कि इसके चलते हारर्वेस्टर के कटाई हो पाने की संभावनाएं नगण्य हो गई है। क्षेत्र में मजदूरों के मिलने का भी संकट खड़ा हो गया है। मजदूर नहीं मिलने के चलते हाथ से भी धान की फसल काटने पर समस्या खड़ी हो गई है। समय से धान की फसल नहीं काटने पर गेहूं की की बोवाई भी प्रभावित हो रही है। बताया कि गेहूं बोवाई का समय भी लगभग बीत चुका है, अब जो भी गेहूं बोया जाएगा उससे पैदावार घटती जाएगी। किसानों का कहना है कि एक तरफ कड़े नियम दूसरी तरफ मौसम ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है।
धीना/धानापुर। धान के कटोरे में एक तरफ किसान मौसम की मार झेल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों के रैवये के चलते क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए किसानों को जूझना पड़ रहा है। सोमवार को सैयदराजा विधायक सुुशील सिंह ने धीना क्षेत्र भैसा, पिपरी, सिकठा, डिग्घी, अमड़ा, मचवा, इमिलिया, घोसवां, बरहनी, जेवरियाबाद आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मिलकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उदय नारायण, संतोष राय, बब्लू राय, अनूप सिंह, सुशील बिन्द, धीरेंद्र सिंह, अरुण राय, मंटू सिंह, राघवेंद्र, सोन मौजूद रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार विधायक सुशील सिंह ने हिंगुतरगढ़ स्थित पीसीएफ केंद्र पहुंचकर धान खरीद के बाबत जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि धान क्रय के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। संवाद