फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने पर हुआ मंथन

Thu, 12 Dec 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पड़ाव। कौशल विकास कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार क्षेत्र स्थित एक होटल में चंदौली, वाराणसी और सोनभ्रद जिले के अधिकारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत सकार के कौशल विकास उद्यमिता के सचिव डा. केपी कृष्णन ने जिले में कौशल विकास कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यकता अनुुसार क्षमताओं का विकास कर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर तीनों जिलों के जिलाधिकारियों के साथ मंथन किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में डा. केपी कृष्णन ने कहा कि जिलों में आर्थिक स्थितियों को अध्ययन करने की आवश्यकता है। इसके लिए डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान बनाएं और इसी के अनुरूप प्रत्येक जनपद कौशल प्रशिक्षण कराएं । कहा कि ऐसा करने से इससे स्थानीय स्तर पर लोग रोजगार परक होंगे व उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। उन्होंने जिलाधिकारियों को सलाह दी कि इसमें विभिन्न ट्रेडों को शामिल किया जाए। कार्यशाला में जनपदों में स्थानीय स्तर पर कौशल विकास के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक ट्रेड का चुनाव कर प्रशिक्षण कराए जाने, युवाओं एवं महिलाओं को स्थानीय स्तर पर नियोजित कराने व अवसर प्रदान करने में आ रही समस्याएं व उसके समाधान पर चर्चा की गई। इस दौरान रिटेल सेक्टर, मंदिरों के माला, फूल, वेस्ट मैनेजमेंट, प्रसाद , पर्यटन क्षेत्र समेत कृषि की नई तकनीकों को कौशल विकास से प्रशिक्षित किए जाने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान अपर सचिव, कौशल विकास भारत सरकार जूथिका पाटेणकर, मिशन निदेशक कौशल विकास, सेवायोजन कुणाल सिल्कू, जिलाधिकारी चंदौली नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी वाराणसी कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी सोनभद्र, मुख्य विकास अधकिारी चंदौली डा. एके श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed