फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga starts rising again after a week, water level reaches 69.26 meters

Chandauli News: एक हफ्ते बाद फिर बढ़ने लगीं गंगा, 69.26 मीटर पहुंचा जलस्तर

Mon, 31 Aug 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ganga starts rising again after a week, water level reaches 69.26 meters
चहनियां में बढ़ता गंगा का जलस्तर। संवाद
पीडीडीयू नगर। एक हफ्ते बाद फिर से गंगा में बढ़ाव शुरू हो गया है। तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटे में 76 सेमी पानी बढ़ा है। रविवार को दोपहर दो बजे तक जलस्तर 69.26 मीटर पहुंच गया। इसके पहले शनिवार को जलस्तर 68.50 सेमी था। वहीं, शुक्रवार को शाम तक 67.76 सेमी जलस्तर था।
विज्ञापन

बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण अगस्त की शुरुआत में गंगा में बाढ़ आई थी। एक हफ्ते पहले खतरे के निशान के करीब पहुंचने के बाद गंगा का जलस्तर घटने लगा था। शुक्रवार से फिर गंगा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को 74 सेमी, तो रविवार को दोपहर दो बजे तक 76 सेमी तक जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। जिले में गंगा के तटवर्ती इलाकों में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 14.4 मिमी बारिश हुई। इससे जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


इनसेट
कटान तेज होने से किसान परेशान
चहनिया। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ तटवर्ती इलाकों में कटान भी तेज हो गई है। तेज बहाव के कारण उपजाऊ जमीन गंगा में समाती जा रही है। क्षेत्र के सराय, बलुआ, बिसुपुर, महुआरी, कावर और महुअर गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। नदी का का पानी खेतों तक फैल चुका है। सराय और बिसुपुर के किसानों की सब्जी की फसलें पानी में डूबने से बर्बाद हो गई हैं। महुआरी, बिसुपुर और कावर में सबसे ज्यादा कटान हो रही है। पानी मंदिरों और बस्तियों के मुहाने तक आ गया है। मिट्टी धंसने से त्रिदंडी स्वामी आश्रम पर खतरा मंडरा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed