{"_id":"5ddd76e78ebc3e54827706b4","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns4963721120","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश निरस्त होने पर अक्रोशित छात्रों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश निरस्त होने पर अक्रोशित छात्रों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर । नगर स्थित एलबीएस पीजी कालेज में 15 छात्र-छात्राओं का प्रवेश निरस्त किए जाने के बाद मंगलवार को छात्रों ने कालेज के प्राचार्य के कक्ष के बाहर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य के कक्ष के चैनल पर ताला भी लगा दिया। बाद में छात्रों ने प्रवेश से जुड़े सात बिन्दुओं पर पूछ गए सवाल का लिखित जवाब प्राचार्य की ओर से दिए जाने पर छात्र शांत। इस दौरान कॉलेज परिसर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।
गलत तरीके से बीकॉम और एमए में प्रवेश लिए जाने पर कालेज प्रशासन की ओर से 15 छात्रों का प्रवेश सोमवार को निरस्त कर इसकी सूचना परिसर के बाहर चिपका दी गई। प्रवेश निरस्त होने की सूचना के बाद छात्रों में आक्रोश पनप गया। मंगलवार को कालेज खुलते ही नाराज छात्र कालेज परिसर में प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य पर गलत तरीके से प्रवेश निरस्त किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। गुस्साएं छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के चैनल गेट के बाहर ताला लगा दिया। बाद में लोगों के समझाने पर छात्रों ने कक्ष का ताला खोला और प्राचार्य से प्रवेश के संदर्भ में विभिन्न बिंदुओं पर लिखित जवाब देने की मांग की।
मामले को शांत कराने के लिए प्राचार्य ने छात्रों के सवालों का लिखित जवाब दिया। जिसपर सभी छात्र शांत हुए।
इस बाबत प्राचार्य डा. सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि गलत तरीके से प्रवेश होने के कारण छात्र-छात्राओं का प्रवेश निरस्त किया गया है। इस दौरान कोतवाली शिवानंद मिश्रा, एसआई सत्येंद्र विक्रम सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कपिल यादव, सुदर्शन यादव, निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष मुरली मनोहर यादव, विकास यादव, वीरेंद्र यादव, धीरज यादव, गरीमा सिंह मौजूद रही।
विज्ञापन
इनसेट
कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे छात्र
पीडीडीयू नगर। छात्र-छात्राओं को प्रवेश निरस्त किए जाने से छात्र-छात्राओं में नाराजगी है। मंगलवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कपिल यादव ने बताया कि मनमाने तरीके से कालेज प्रशासन की ओर छात्र-छात्राओं के नाम काटे गए हैं, इसके खिलाफ वे लोग न्यायालय की शरण में जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रशासन ने बीकॉम की मान्यता लेने के लिए छात्रों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से किसी भी विषय के छात्रों का प्रवेश ले लिया और अब नियमों का हवाला देकर प्रवेश को निरस्त कर रहे हैं जो कि छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ है।
इनसेट
छात्र-छात्राओं का भविष्य के साथ खिलवाड़
पीडीडीयू नगर। एलबीएस पीजी कालेज में बीकॉम व एमए के छात्र-छात्रों का नाम काटे जाने के बाद उनका भविष्य अधर में लटक गया है। छात्रा गरीमा सिंह ने आरोप लगाया कि जिस वक्त हम लोग प्रवेश लेने गए थे तो महाविद्यालय प्रशासन की ओर से कहा गया था कि आप किसी भी विषय हो प्रवेश मिल जाएगा। कुछ महीन बीतने बाद अचानक से उनका प्रवेश निरस्त कर दिया गया। आरोप लगाया कि यह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।