{"_id":"5dd2efd28ebc3e54d9797a2e","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns494985311","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर दुकान सजाने वाले 70 अतिक्रमणकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर दुकान सजाने वाले 70 अतिक्रमणकारियों को नोटिस
विज्ञापन

नगर के सड़कों से तीन दिन में वाहन नहीं हटे तो लगेगा अर्थदंड
सचित्र- 60
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत सोमवार को एक बार फिर सक्रिय दिखाई दिया।अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में नगर पंचायत की टीम ने पुरानी बाजार का भ्रमण किया। वहीं कर्मचारियों ने सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले 70 वाहन स्वामियों के खिलाफ नोटिस जारी किया। चेताया कि यदि तीन दिन बाद सड़क पर वाहन दिखे तो पांच हजार का अर्थदंड वसूल किया जाएगा। इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विगत दिनों 13 नवंबर को नगर पंचायत के भारी दल-बल व जेसीबी मशीन लेकर नगर में हुए अतिक्रमण को हटा गया था। नगर पंचायत ने सर्विस रोड किनारे स्थाई, अस्थाई व ठेले-खुमचे वालों को हटाया और हिदायत दी कि दोबारा अतिक्रमण को कायम किया तो नगर पंचायत कड़ी कार्यवाही करेंगा। बावजूद इसके पुरानी बाजार में सड़क पर निजी व कामर्शियल वाहन खड़ा किए जा रहे हैं। उक्त अतिक्रमण की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने सोमवार को पुन: बाजार भ्रमण कर सड़क पर खडे़ वाहनों को देखा। साथ ही जिम्मेदार 70 लोगों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में वाहन सड़क से नहीं हटाए गए तो उनके विरूद्ध अर्थदंड की कार्यवाही की जाएगी। ईओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नगर क्षेत्र की परिधि में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।