{"_id":"5dc70ece8ebc3e5b2612372c","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns493450632","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
विज्ञापन
कमालपुर। अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शहीदगांव में आयोजित तीन दिवसीय 65वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीरंदाजों ने टारगेट को भेदा। इस दौरान सबसे अधिक मेडल मेरठ मंडल से आए खिलाड़ियों ने झटके। विजेता तीरंदाजों को अतिथियों ने मेडल देकर सम्मानित किया।
अंडर 19 बालक वर्ग में मेरठ मंडल के अमित चौधरी ने स्वर्ण, सुबोध कुमार ने रजत एवं वाराणसी मंडल के आशुतोष यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी प्रकार कंपाउंड अंडर 14 बालक वर्ग में मेरठ मंडल के सयतम वैदवान ने स्वर्ण और सहारनपुर मंडल के साहिल चौधरी ने रजत व मेरठ मंडल के प्रियांशु बल्यान ने कांस्य पदक हासिल किया। कंपाउंड अंडर 17 बालिका वर्ग में आगरा की भवाना सिंह ने स्वर्ण, वाराणसी की प्रियंका यादव ने रजत पदक हासिल किया। रिकर्व अंडर 17 बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल की अमीषा चौरसिया नेने स्वर्ण तथा सुप्रिया सिंह ने रजत पदक हासिल किया। रिकर्व अंडर 17 बालक वर्ग में मेरठ के प्रेरित वैदवान ने स्वर्ण, आगरा मंडल के अभिषेक राणा ने रजत एवं मेरठ के खिलाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। रिकर्व अंडर 14 बालक वर्ग में मेरठ के आर्यन राणा ने गोल्ड , आगरा मंडल के पुनीत प्रताप सिंह ने रजत तथा आगरा मंडल के तरुणदीप यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। रिकर्व अंडर 14 बालिका वर्ग में आगरा मंडल की अर्चिशा राणा ने गोल्ड, वाराणसी मंडल की खुशी श्रीवास्तव ने रजत व कानपुर मंडल की वैष्णवी अग्निहोत्री ने कांस्य पदक हासिल किया। रिकर्व अंडर 19 बालक वर्ग में मिर्जापुर के नीरज ने गोल्ड, मेरठ के कनिष्क रवि ने रजत तथा मेरठ मंडल के ही अक्षय राणा ने कांस्य पदक हासिल किया। इस अवसर पर डा.नागेन्द्र मिश्र, आशीष विद्यार्थी, राकेश सिंह, अमरेन्द सिंह, कैप्टन लाल बिहारी प्रसाद, राम नगीना सिंह, संजय सिंह, दुर्ग विजय सिंह ,अजीत सिंह मौजूद रहे।