{"_id":"5dc70e1a8ebc3e5af74dba50","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns493430060","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरियों से लेकर सड़क तक अतिक्रमण की जद में, तो क्यों न लगे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरियों से लेकर सड़क तक अतिक्रमण की जद में, तो क्यों न लगे जाम
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यातायात के संचालन में अतिक्रमण सबसे बड़ी समस्या बन गया है। पटरियों से लेकर सड़क तक दुकानदारों और ठेले वालों के अतिक्रमण से सड़क सकरी हो जाती है। नतीजतन जाम स्थिति बन जाती है। जाम के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कई बार इस जाम में एंबुलेंस और स्कूली बसें भी फंस जाती है। इसके चलते मरीजों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। वहीं अतिक्रमण को हटाये जाने को लेकर अब कोई भी ठोस कदम नहीं उठाये गए है।
जिले के मिनी महानगर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पटरियों से शुरू हुआ अतिक्रमण अब सड़क तक पहुंच गया है। यही हाल जिले के प्रमुख कस्बे चंदौली, सकलडीहा, चहनियां, चकिया, सैयदराजा में भी है। वहां भी पटरियों से लेकर सड़क तक दुकानदारों और ठेले वालों का कब्जा है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामान बाहर पटरियों पर सजा रखे है तो ठेले वाले सड़क पर ही ठेला लगाते है। इसके चलते मार्ग के सकरा होने से जाम की स्थिति बन जाती है। सबसे अधिक जाम सुबह उस वक्त लगता है जब लोग अपने-अपने कार्य पर जाने के लिए घरों से निकलते है। वहीं दिन में लगभग एक से तीन बजे तक भी जाम की स्थिति काफी भयावह रहती है। जब स्कूलों से बच्चों की छुट्टी होती है। इन दोनों समयों पर सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ जाने से जाम लगने लग जाता है।
पीडीडीयू नगर । पटरियों से लेकर सड़क तक हुए अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या से हर कोई परेशान है। अतिक्रमण के खिलाफ लोग काफी मुखर है। लोगों का कहना रहा कि आवश्यक है कि लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं और अतिक्रमण न करें। आलमपुर निवासी राहुल यादव ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कालीमहाल निवासी नितिन गुप्ता ने कहा कि पटरियों और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों का भी यह समझना चाहिए कि इस जाम में उनका भी कोई फंस सकता है। कूढ़े खुर्द निवासी दीपक यादव ने कहा कि एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद अधिकारियों को चाहिए की दोबारा कोई फिर से अतिक्रमण न करें, इसके लिए कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नई बस्ती निवासी राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि अतिक्रमण और जाम शहर की प्रमुख समस्या हो गई है। अब इससे लोगों को निजात मिलना ही चाहिए।