फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

स्कूली बस के धक्के से घायल युवक की अस्पताल में मौत

Fri, 25 Oct 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
स्कूली बस के धक्के से घायल युवक की मौत
विज्ञापन

घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
चहनियां। चहनियां ब्लाक अंतर्गत चहनियां-मारूफपुर मार्ग पर स्कूली बस के धक्के से घायल हुए बाइक सवार दो युवकों में से भोला यादव की गुरुवार को अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद शव लेकर गांव पहुंचे ग्रामीणों ने तारगांव के समीप सड़क जाम कर दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस के मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

बलुआ थाना क्षेत्र तारगांव अजगरा निवासी भोला यादव (18) व चंद्रशेखर प्रजापति एक बाइक पर सवार होकर बुधवार को घर से चहनियां की ओर जा रहे थे। इस दौरान किसिंगर गांव के समीप एक निजी स्कूल की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल युवकों की हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया था। गुरुवार को भोला यादव की मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले शव को लेकर गांव पहुंचे तो घटना से नाराज ग्रामीण ने चहनियां- मारूफपुर मार्ग जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को सझाने में लगी रही। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण मुआवजा दिए जाने के आश्वासन के शांत हुए तब जाकर जाम समाप्त हो सका। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पोटस्मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed