फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

50 रुपये लेकर चौकीदार लगा रहा था इंजेक्शन

Sat, 12 Oct 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
chandauli  news
चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों से सुविधाओं के बावत जानकारी लेते - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। जिले में संचालित अस्पतालों की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर गठित जिला स्तरीय 32 अधिकारियों की टीम ने सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल से गायब पाए गए। वहीं चकिया स्थित संयुक्त चिकित्सालय में सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने एक चौकीदार को मरीज से 50 रुपये लेकर इंजेक्शन लगाते हुए पकड़ा। डीएम ने चौकीदार को निलंबित करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिया हैं। जिले में अचानक एक साथ छापेमारी की हुई कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

दरअसल जिले के चिकित्सालयों में शिकायत मिल रही थी, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से कि चिकित्सक और कर्मचारी समय से अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। डीएम ने मामलेे को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर छापेमारी कर हकीकत की पड़ताल कर रिपोर्ट मांगी थी। इस क्रम में अपर जिलाधिकारी बच्चालाल दोपहर दो बजे मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था नदारद मिली। वार्ड नंबर एक में मरीजों के बेड की चादरें काफी गंदी मिलीं। इसके अलावा दवाइयों का भी अभाव था। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। साथ ही सीएमएस को सुधार के निर्देश दिए। वहीं चकिया में सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने सुबह करीब नौ बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां तैनात चौकीदार रमेश गोड़ मरीज से 50 रुपये सुविधा शुल्क लेकर इंजेक्शन लगाता मिला। उपचार कराने आए मरीज रामजियावन ने आरोप लगाया कि चिकित्सक की ओर से बाहर की दवा लिख रहे है। बाहर से महंगी दवाएं खरीदने में आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इस पर सीडीओ ने सीएमएस की जमकर क्लास लगाई। इसके अलावा तहसीलदार शैलेंद्र कुमार ने शहागबंज पीएचसी का जायजा लिया। एचबी कृष्णाती देवी अनुपस्थित मिलीं। नौगढ़ तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया ने स्थानीय सीएचसी का निरीक्षण किया। अभिलेख, दवाइयां, सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह ने इलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। फार्मासिस्ट व एएनएम अनुपस्थित मिलीं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद राय ने धानापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। चिकित्सक डा. अमृता सिंह, डा. राजेश व आपरेटर सुजीत कुमार अनुपस्थित मिले। सभी जांच अधिकारियों ने डीएम को रिपोर्ट सौंप दी है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने सीएमओ डा. आरके मिश्र को सभी लापरवाह चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed