फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

महाष्टमी पर पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Mon, 07 Oct 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। नवरात्र के महाष्टमी पर रविवार को दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। भक्तों की भीड़ की वजह से पंडालों में तिल रखने की भी जगह नहीं बची। माता की छवि निहार कर भक्त माता के जयकारे लगाते रहे। दर्शन पूजन के बाद भक्तों ने मेले का खूब लुत्फ उठाया।इसके पूर्व पंडालों में रविवार की सुबह भक्तों ने माता को मंत्रोच्चार के बीच पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

नगर के आरपीएफ कालोनी स्थित काली मंदिर, इंडियन इंस्टीट्यूट मैदान, राम मंदिर, गया कालोनी, मानस नगर, सेंट्रल कालोनी, अमोघपुर, लोको कालोनी, बिछुआ मंदिर, सिकटिया, डीजल कालोनी, गल्ला मंडी, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो, परमार कटरा, जायसवाल भवन, नई सट्टी, अफीम कोठी रोड, चंदासी मंडी, पड़ाव में बने भव्य पंडालों में शाम होते ही दर्शनार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ तो पूरी रात यह सिलसिला जारी रहा। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन पंडालों में लोगों की भीड़ की वजह से तिल रखने की भी जगह नहीं बची। इंडियन इंस्टीट्यूट, मानसनगर, गया कालोनी, लाठ नंबर एक और दो में भव्य मेला लगा। चंदासी और पड़ाव में भी मेले में लोगों ने झूले, चरखी, डिस्को झूला आदि का आनंद उठाया। दर्शनार्थियों ने चाट, पकौड़े, गोलगप्पा, चाऊमिन, मंचूरियन, दक्षिण भारतीय व्यंजन आदि का आनंद लिया। खिलौने, गुब्बाड़े आदि की भी खूब खरीददारी हुई। इस दौरान यहां सुरक्षा के इंतजाम रहे। पंडालों के आस पास विद्युत झालरों की आकर्षक सजावट की गई है। इसे देख कर लोग आश्चर्यचकित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed