फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

फिरोजपुर से पटना और दरभंगा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 24 Sep 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। सुल्तानपुर लोधी में प्रकाश पर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए फिरोजपुर से पटना और दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन

फिरोजपुर से पटना के लिए डाउन में गाड़ी संख्या 04652 फिरोजपुर-पटना स्पेशल ट्रेन पांच नवंबर, 09 नवंबर और 14 नवंबर को फिरोजपुर से दिन में 12.40 बजे खुलकर अगले दिन शाम 18.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 04651 फिरोजपुर-पटना-फिरोजपुर स्पेशल ट्रेन 06 नवंबर, 10 नवंबर और 16 नवंबर को पटना से रात 22.45 बजे खुलकर तीसरे दिन भोर में 03.00 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन लोहियां खास, सुल्तानपुर लोधी, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसी तरह फिरोजपुर से दरभंगा के बीच स्पेशल ट्रेन 04650 डाउन फिरोजपुर-दरभंगा स्पेशल 06 नवंबर और 13 नवंबर को फिरोजपुर से दिन में 12.40 बजे खुलकर अगले दिन रात साढ़े 11 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इसी तरह अप में ट्रेन संख्या 04649 दरभंगा-फिरोजपुर स्पेशल 08 नवंबर और 15 नवबंर को दरभंगा से भोर में 04.30 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर में तीन बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन लोहियां खास, सुल्तानपुर लोधी, जलंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed