फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

ठेकेदारी प्रथा के विरोध में फ्लशबट वेल्डिंग प्लांट पर किया प्रदर्शन

Tue, 24 Sep 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा के बैनरतले रेल कर्मचारियों ने सोमवार को प्लांट डिपो के फ्लशबट गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्लांट डिपो में ठेकेदारी प्रथा का विरोध किया। चेतावनी दी कि आउट सोर्सिंग कर ठेकेदारों से काम कराने का सिलसिला बंद नहीं किया गया तो रेल कर्मचारी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता करते हुए शाखा अध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि फ्लशबट वेल्डिंग प्लांट में साजिश कर बहुत से काम जो रेल कर्मी करते थे, उसे आउटसोर्सिंग कर ठेकेदारों से कराया जा रहा है। यह वेल्डिंग प्लांट को बंद करने की साजिश है। इसे यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि फ्लशबट वेल्डिंग प्लांट में रेल के वेल्डिंग का काम किया जाता है और मांग के अनुसार वेल्डिंग किए गए रेल को मैकेनिकल रैक पर लोड कर साइड पर पहुंचाया जाता है। इस दौरान मैकेनिकल रैक क्षतिग्रस्त होता है। इसकी मरम्मत पहले रेल कर्मचारी करते थे। अब इसे ठेका पर कराया जा रहा है। कहा कि रेलकर्मी सेवा निवृत्त हो रहे हैं और उनके स्थान पर नए कर्मियों की भर्ती नहीं की जा रही है। ठेकेदारी प्रथा की आड़ में धीरे धीरे पूरे प्लांट को निजी हाथों में देने की तैयारी की जा रही है। इसका यूनियन विरोध करती है। कहा कि फ्लशबट वेल्डिंग प्लांट में हेल्पर कर्मचारियों की संख्या अधिक है। तकनीशियन पदों में रिक्तियां नहीं है।चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन आंदोलन करेगी। इस मौके पर एसपी सिंह, शंकर प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार, एके उपाध्याय, विकास मिश्र, मोहन राम, रमेश कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, प्रभात कुमार, संजय कुमार शर्मा, दयाशंकर सिंह, कृष्णा शाह, जीत बहादुर थापा, मुकेश पासवान, रणजीत कुमार, अमरनाथ यादव, संतोष्ज्ञ कुमार, चंद्रिका यादव, धर्मेन्द्र कुमार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed