फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

धूम धाम से मनाया सतपाल महाराज का जन्मोत्सव

Sun, 22 Sep 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से मानव धर्म के प्रणेता सतपाल महाराज का जन्मोत्सव रविवार को नगर के रविनगर स्थित श्रीहंस सत्संग मंदिर में धूम धाम से मनाया गया।इस दौरान हरिद्वार और काशी से आए महात्मा रमादेवानंद, सौम्याबाई और पूजा बाई ने सत्संग के माध्यम से सद्गुरु के चरणों में स्वयं को अर्पित करने का महत्व समझाया।
विज्ञापन

संतों ने कहा कि जब भक्त सदगुरु महाराज के चरणों में अपने आपको अर्पित कर देता है तो उसको सब कुछ मिल जाता है। जैसे एक रोगी डॉक्टर के सामने अपने आप को समर्पित कर देता है उसी तरह जब आपका मन स्थिर हो जाएगा। कहा कि चंचल मन को कभी भी प्रभु का दर्शन नहीं होता। भगवान श्री कृष्ण गीता कर्मयोग शास्त्र में कहते हैं कि हे गॉडीवधारी उस तीसरे नेत्र की दृष्टि से ही तू मुझे देख सकता है। अंदर मेरी वास्तविकता को पहचान सकता है। परमपिता परमात्मा कण-कण में विद्यमान है। इसके पूर्व भजन गायक राम भरोसे यादव ने भजन गाकर भक्तों का मन मोह लिया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकडों भक्तों ने प्रसाद चखा। इस अवसर पर बचाऊ प्रधान, दशरथ यादव, रामकिशन यादव, शिवधनी यादव, संजय पाल, रमेश यादव, राजू अग्रहरी, अभिषेक, मनोज कुमार, माया देवी, रेखा देवी, सुष्मिता, शकुंतला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed