फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग को लेकर अभाकिस ने किया प्रदर्शन

Sun, 22 Sep 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चकिया। बिजली दरों में वृद्धि सहित 11 मांगों को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला तथा गांधी पार्क में धरना दिया। धरने के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकार को आम आदमी विरोधी बताया।
विज्ञापन

बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने मोटर व्हीकल एक्ट में भारी जुर्माना के कारण पुलिस द्वारा की जा रही लूट को बंद करने, वनों में पंपरागत रूप से आबाद परिवारों को उजाड़ने से रोकने, बैराठ फार्म में अवांछनीय तत्वों पर कार्रवाई करने, प्रधानमंत्री सम्मान निधि का पैसा हर किसान के खाते में भेजने, मचवल, सीहर तथा गोगहरा गांवों के भूमिहिनों को मिले पट्टों पर कब्जा देने, बैराठ, मूसाखाड़, शाहपुर की सिलिंग से निकली भूमि पर हाईकोर्ट में लम्बित मुकदमे में पैरवी करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने नगर में जुलूस निकाला तथा गांधी पार्क में सभा की। सभा में किसान सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व विधायक दीनानाथ यादव ने कहा कि मोदी, योगी की सरकार जनविरोधी है तथा जनता पर तरह-तरह के टैक्स लगाकर तथा आम आदमी की जरूरतो वाली वस्तुओ को महंगा कर उनका शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूजीपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। सभा में शंभूनाथ, राजेन्द्र यादव, लालचंद, भृगुनाथ, कैलाशनाथ, बजरंगी चौहान, लालमनी देवी, गौरीशंकर ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता परमानंद ने और संचालन लालचंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed