फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

ग्रामीणों के सहयोग से टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा

Sun, 22 Sep 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
शिकारगंज। स्थानीय क्षेत्र के कुसहीं गांव के सिवान में शुक्रवार की रात बाजरे के खेत में लगभग सात फीट लंबे मगरमच्छ को देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस कर्मियों की टीम ने जाल के सहारे मगरमच्छ को पकड़ लिया। शनिवार की सुबह वन विभाग ने विभागीय कार्यवाही के बाद सरकारी वाहन से उसे चंद्रप्रभा बांध में छोड़ दिया।
विज्ञापन

कुसहीं गांव के सिवान में शौच करने गए ग्रामीणों ने सात फीट लंबे मगरमच्छ को शिकारगंज पुलिस चौकी पर तैनात चौकीदार चंद्रदेव के बाजरे के खेत में देखा। जिसपर ग्रामीणों ने शोर मचाने लगे। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चंद्रप्रभा रेंजर बृजेश पांडेय और कोतवाली पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से टीम ने जाल के सहारे मगरमच्छ को पकड़ लिया। मगरमच्छ को वन विभाग की टीम कैंपर वाहन से रेंज कार्यालय ले आई। जहां शनिवार की सुबह विभागीय कार्रवाई के उपरांत उसे चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार में स्थित चंद्रप्रभा बांध में छोड़ दिया गया। इस दौरान शिकारगंज चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह, वन दरोगा आनंद दुबे, वनरक्षक जयप्रकाश, राजेंद्र सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed