फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

तूफान एक्सप्रेस रद्द होने पर यात्रियों ने किया हो हल्ला

Tue, 10 Sep 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर टूंडला में एनआई (नान इंटरलाकिंग) की वजह से पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। हावड़ा से श्रीगंगा नगर तक जाने वाली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस को रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय से आगे के लिए निरस्त कर दिया। ट्रेन के निरस्त होने से नाराज यात्रियों ने हो हल्ला किया। बाद में वाणिज्य, आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया और उनके टिकट को दूसरे ट्रेनों के लिए वैध कर आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

रेलवे ने छह सितंबर को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाने वाली ट्रेनों के रूट बदलने और निरस्त होने वाले ट्रेनों की सूची जारी की थी। रविवार की रात उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। यहां घोषणा हुई कि ट्रेन आगे नहीं जाएगी। इस पर यात्रियों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची आरपीएफ, जीआरपी के सहयोग से स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला के निर्देश पर सीएसजी एसएन पासवान, डिप्टी एसएस कमर्शियल सतपाल सिंह, जितेन्द्र पाल आदि की टीम ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया और यात्रियों के रिजर्व टिकट को दूसरे ट्रेनों से यात्रा के लिए वैध कियागया। इसके बाद यात्री शांत हुए। लगभग सवा सौ यात्रियों के टिकट को बदल कर दूसरे ट्रेनों से रवाना किया गया। वहीं एनआई की वजह से अप और डाउन की रांची गरीब नवाज को 12 से 19 अक्तूबर तक, जियारत एक्सप्रेस को 11 सितंबर से से 17 अक्तूबर तक, फरक्का एक्सप्रेस 28 सितंबर से 9 अक्तूबर तक, नंदन कानन एक्सप्रेस 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दस और 21 अक्तूबर को, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 19 और बीस, निलांचल एक्सप्रेस 18 और बीस अक्तूबर, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 18 और 19 अक्तूबर, कालका मेल 19 को, महाबोधि एक्सप्रेस 19 और बीस अक्तूबर, कामख्या गांधीधाम 16 अक्तूबर और 19 अक्तूबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या आठ पर रविवार की देर रात तीस वर्षीय यवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यात्रियों की सूचना पर रात साढ़े 11 बजे राजकीय रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर थाने ले आई और शिनाख्त कराने की कोशिश की। शिनाख्त न होने पर जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में जीआरपी डीडीयू के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि युवक की फोटो पटना सहित अन्य जीआरपी थाने को भेजा गया है। ताकि पहचान हो सके। इसके साथ ही पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की नगर के अलीनगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बढते भ्रष्टाचार, अपराध और गिरते कानून व्यवस्था पर नाराजगी जताई गई। इस दौरान इको लेकर जल्द ही आंदोलन करने की योजना बनाई गई।

बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि मोदी और योगी के शासन काल में देश और प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। मिर्जापुर में नमक रोटी के सवाल पर पत्रकार का उत्पीड़न किया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि पत्रकार से मुकदमा नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में विजय धूरिया, भुवन यादव, भानू यादव, रामसेवक यादव, जसवंत यादव, कृष्ण कुमार, रामनाथ यादव, डॉ. वीरेन्द्र यादव, राजेन्द्र शर्मा, मिथिलेश यादव, मिंटू जायसवाल रहे।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed