{"_id":"673f400639ea2829ca0b94ca","slug":"chandauli-news-49-kg-silver-jewellery-recovered-pddu-junction-four-arrested-delivery-made-in-bihar-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News : PDDU जंक्शन पर 50 लाख के जेवरात बरामद, चार गिरफ्तार; बिहार में देनी थी डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News : PDDU जंक्शन पर 50 लाख के जेवरात बरामद, चार गिरफ्तार; बिहार में देनी थी डिलीवरी
Thu, 21 Nov 2024 07:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:43 PM IST
सार
Chandauli News : जीआरपी की टीम फोर्स के साथ स्टेशन परिसर में चहलकदमी कर रही थी। इसी दाैरान चार लोगों पर शक हुआ। पुलिस ने जब इन लोगों का बैग चेक किया तो सभी दंग रह गए। बैग में लगभग 49 किलो चांदी के जेवरात थे। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई थी।
विज्ञापन
आरोपियों और जेवरात के साथ पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीआरपी ने गुरुवार को लगभग 49 किलो चांदी के जेवरात के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों जेवरात बनारस से बिहार ले जा रहे थे। बरामद गहनों का मूल्य 50 लाख रुपये हैं। जीआरपी पीडीडीयू कोतवाली में शाम सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने जानकारी दी।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह दल बल के साथ अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए गस्त कर रहे थे। इसी बीच फुटओवर ब्रिज पर प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पास चार संदिग्ध व्यक्ति दिखे। उनके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें चांदी के जेवरात मिले।
विज्ञापन
चारों जेवरात से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। कोतवाली लाकर तौल करने पर 48. 856 किलो चांदी के जेवरात मिले। चारों ने अपना नाम क्रमशः विकास कुमार सोनी निवासी मों हयात खान की गली, वार्ड नं. 32 थाना डुमरांव बक्सर (बिहार), सन्नी निवासी वार्ड नं. 13, राम रेखा घाट, बक्सर (बिहार), गोल्डेन वर्मा निवासी नई चौक बक्सर (बिहार) और सरोज कुमार निवासी वार्ड नं. 25 जमुना चौक बक्सर (बिहार) वर्तमान पता सुखरौली पीरो भोजपुर बताया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी आयकर विभाग वाराणसी को भी दी गई। आयकर विभाग की टीम बरामद जेवरात और आरोपियों को अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी। सीओ ने बताया कि बरामद चांदी के आभूषण का मूल्य 50 लाख रुपये हैं।