{"_id":"60bcd5158ebc3e9a220272be","slug":"chandauli-more-than-one-lakh-saplings-to-be-planted-chandauli-news-vns5933004128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहनी में लगाए जाएंगे एक लाख से अधिक पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहनी में लगाए जाएंगे एक लाख से अधिक पौधे
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड के 75 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक और व्यक्तिगत पौधरोपण अभियान के तहत इस वर्ष एक लाख से अधिक छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बरहनी ब्लाक के एपीओ आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सामुदायिक पौधरोपण योजना के तहत पीपल, पाकड़, बरगद, सागौन और शीशम आदि के पौधे लगाए जाएंगे। वहीं व्यक्तिगत पौधरोपण योजना के तहत आम, अमरूद, आंवला, नींबू आदि फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
एपीओ आशीष सिंह ने बताया कि इस वर्ष ग्राम विकास विभाग की ओर से एक लाख सोलह हजार दो सौ पचास पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसके तहत प्रत्येक पंचायतों में 1550 पौधे लगाए जाएंगे। इसमें एक हजार सामुदायिक और 550 व्यक्तिगत पौधरोपण किया जाएगा। सामुदायिक पौधरोपण परिषदीय विद्यालय, सरकारी तालाब, आंगनबाड़ी केंद्र आदि पर लगाए जाएंगे। व्यक्तिगत पौधों को लोग अपने निजी जमीन पर लगा सकेंगे। पौधे वन विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे।
बरहनी ब्लाक के किसी भी ग्राम पंचायत में पौधरोपण कराने के इच्छुक व्यक्ति अपने ग्राम पंचायत के सचिव से संपर्क कर कार्य योजना में अपना नाम डलवा कर पौधरोपण योजना का लाभ उठा सकते हैं। बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 94 हजार पौंधे लगाए गए थे।
विज्ञापन
कंदवा। गांव- गांव लगाए जाने वाले पौधों की देखभाल अलग -अलग मनरेगा मजदूर 14 दिन तक करेंगे।पौंधों के निरंतर और समुचित विकास के लिए निराई - गुडाई का कार्य मनरेगा से ग्राम पंचायत स्तर पर कराया जाएगा।