फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli is going to become a developed district from an aspirational one: CM

आकांक्षी से विकसित जनपद बनने जा रहा चंदौली : सीएम

Sun, 10 Mar 2024 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Chandauli is going to become a developed district from an aspirational one: CM
चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि चंदौली विकसित यूपी का विकसित जनपद बनने जा रहा है। पिछली सरकारों पर हमलावर होते हुए कहा कि 1997 में चंदौली जनपद बनाया गया था, लेकिन 27 साल के बाद भी यहां न पुलिस लाइन बनी, न तहसील में आवासीय और अनावासीय भवन। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज यहां पुलिस लाइन में आवासीय और अनावासीय भवनों का निर्माण, शिलान्यास किया जा रहा है। रामपुर मचिया गांव में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि अब चंदौली के पास अपना पुलिस लाइन होगा। इसके अलावा नौगढ़ तहसील के आवासीय और अनावासीय भवनों का भी उद्घाटन हो रहा है। अन्नदाता किसानों के लिए पंप स्टेशन का लोकार्पण हो रहा है। यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर के बड़े बड़े कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चंदौली आकांक्षात्मक जनपद नहीं होगा, बल्कि इसकी गिनती प्रदेश के विकसित जिलों में होगी। चंदौली उद्योग का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। ये विकसित यूपी का विकसित जनपद बनने जा रहा है। सीएम योगी ने बताया कि चंदौली में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के लिए धनराशि तैयार है, उच्च न्यायालय से अनुमति मिलते ही यहां जिला न्यायालय का शिलान्यास करके निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने एक जिला एक मेडिकल कॉलेज के तहत चंदौली में बने मेडिकल कॉलेज की चर्चा करते हुए कहा कि कोई सोचता भी नहीं था कि चंदौली में भी कभी मेडिकल कॉलेज बनेगा। इससे न केवल चंदौली बल्कि बिहार तक के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि आस्था और विरासत का सम्मान करते हुए चंदौली के मेडिकल कॉलेज का नामकरण बाबा कीनाराम जी के नाम पर किया गया है। उन्होंने अपनी साधना और सिद्धि के माध्यम से बिना भेदभाव के लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। चंदौली पर प्रकृति और परमात्मा की कृपा है। चंदौली प्रदेश का बड़ा खाद्यान उत्पादनकर्ता है और तो और यहां की गई साधना की सिद्धि में भी समय नहीं लगता। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक और प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस दौरान चंदौली के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड़, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, साधना सिंह, विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, कैलाश आचार्य, जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed