फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli Fire News: Fire broke out in the godown due to short circuit in the midnight, goods worth one millio

Chandauli Fire News: आधी रात शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, दस लाख का सामान जलकर राख

Sun, 09 Jul 2023 09:07 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 09 Jul 2023 09:07 AM IST
सार

नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पटेल नगर वार्ड की सभासद भारती यादव के पति सियाराम यादव का रविनगर में गोदाम है। जहां से वे अगरबत्ती और सेनेटरी पैड का होलसेल कारोबार करते है। शनिवार की रात लगभग नौ बजे सियाराम अपना गोदाम बंद कर घर चले गए। रात के लगभग साढ़े बारह बजे एक पड़ोसी ने उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना दी।

विज्ञापन
Chandauli Fire News: Fire broke out in the godown due to short circuit in the midnight, goods worth one millio
Chandauli Fire News: आधी रात शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, दस लाख का सामान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर स्थित एक गोदाम में शनिवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे शार्ट सर्किट से आग लग गयी । घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर की टीम में दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू लाया । पीड़ित के अनुसार अगलगी की घटना से लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- No Vehicle Zone: आज और कल जा रहे हैं काशी विश्वनाथ धाम, तो पहले पढ़ें ये खबर, वरना हो सकती है भारी फजीहत
विज्ञापन

नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पटेल नगर वार्ड की सभासद भारती यादव के पति सियाराम यादव का रविनगर में गोदाम है। जहां से वे अगरबत्ती और सेनेटरी पैड का होलसेल कारोबार करते है। शनिवार की रात लगभग नौ बजे सियाराम अपना गोदाम बंद कर घर चले गए। रात के लगभग साढ़े बारह बजे एक पड़ोसी ने उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद सियाराम मौके पर पहुंचे तो देखा कि गोदाम से आग की लपटें और धुंआ निकल रहा है । उन्होंने किसी प्रकार गोदाम का शटर खोला और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी । मौके पर पहुंची फायर टीम में दो घंटे  की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया । पीड़ित सियाराम के अनुसार लगभग दस लाख रुपए के समान की क्षति हुई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed