फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli

एक दर्जन ट्रेने निरस्त, घंटों देर से आई ट्रेनें

Wed, 18 Dec 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
chandauli
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे से ट्रेनों के निरस्त होने और लेट लतीफी का सिलसिला जारी है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के आस पास रहने वाले तो ट्रेन का समय देख कर पहुंच रहे हैं लेकिन दूर दराज से ट्रेन पकड़ने वालों को ट्रेन के इंतजार में घंटों इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को भी अप और डाउन की एक दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। वहीं जो ट्रेनें चली वह भी अत्यधिक विलंब से आई।
विज्ञापन

मंगलवार को अप की ओर जाने वाली पटना बनारस मेमू, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, डीडीयू फैजाबाद पैसेंजर रद्द रही। वहीं डाउन की ओर जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल, बनारस पटना मेमू, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, अजमेर सियालदह एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली दून एक्सप्रेस तीन घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, कोटा पटना साढ़े तीन घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, ओड़िसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा दो घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पंजाब मेल साढ़े चार घंटे, चंबल एक्सप्रेस ढाई घंटे, दुरंतो एक्सप्रेस चालीस मिनट, सीमांचल तीन घंटे, कालका मेल तीन घंटे, हिमगिरी डेढ़ घंटे, गंगा सतलज दो घंटे, नीलांचल साढ़े तीन घंटे, महानंदा सवा पांच घंटे, रांची गरीब रथ सवा दो घंटे, विक्रमशिला पौने दो घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। वहीं अप की ओर जाने वाली आनंद बिहार गरीब रथ एक घंटे, बागमती एक्सप्रेस एक घंटे, अजीमाबाद एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed