फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli

रेलवे में एलर्ट पर आरपीएफ जवानों की छुट्टियां रद्द

Mon, 16 Dec 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
chandauli
पीडीडीयू नगर। सीएबी और एनआरसी को लेकर देश में हो बवाल के मद्देनजर मुगलसराय रेल मंडल में घोषित कर दिया गया है। आरपीएफ के सभी जवानों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है। एलर्ट के मद्देनजर सभी जवानों को चौकस रहने के निर्देश दिए गए है। अधिकारियों ने छोटी से छोटी घटना की जानकारी देने के लिए जवानों को आदेशित किया है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन बिल 2019 व राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का देश के कई स्थानों पर लोगों की ओर से विरोध किया जा रहा है। इस विरोध में ट्रेन सबसे साफ्ट टारगेट बन जाती है। ट्रेन पर पत्थर फेंकने से लेकर रेल संपत्ति को कई प्रकार की क्षति भी पहुंचाई जाती है। ऐसे में रेलवे सर्तक हो गया है। मुगलसराय मंडल में एलर्ट घोषित होते ही आरपीएफ एक्शन मोड में आ गई। वहीं एनआरसी और कैब के विरोध में कुछ संगठनों की ओर से 19 दिसंबर को बिहार बंद किए जाने की घोषणा भी की गई है। मुगलसराय मंडल के ज्यादातर रेलवे स्टेशन बिहार में पड़ते हैं, ऐसे में ट्रेनों से लेकर रेल संपत्तियों की सुरक्षा करना आरपीएफ के लिए चुनौती बन गया है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मंडल में एलर्ट घोषित किया गया है। आरपीएफ किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। कहा कि एलर्ट के चलते सभी जवानों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed