फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli

धनतेरस पर झूमा बाजार, 200 करोड़ का हुआ कारोबार

Sat, 26 Oct 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
chandauli
पीडीडीयू नगर। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत शुक्रवार को धनतेरस से हुई। समृद्धि की कामना से लोगों ने बर्तन, जेवर, वाहन, पटाखे और इलेक्ट्रानिक्स आइटमों की खूब खरीदारी हुई। शुभ लगन में लोगों ने अचल संपत्ति भी अपने नाम की। बाजार में मंदी के शोर के बावजूद जिले में करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। घर-गृहस्थी के सामान, सजावटी सामान और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के साथ मां काली, सरस्वती, हनुमान जी की प्रतिमा एवं पोस्टर की खूब खरीदारी हुई। धनतेरस पर पूजा के लिए नए बर्तन, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों, झाड़ू सहित अन्य सामानों की खरीददारी की परंपरा रही है। खरीददारों की आगवानी की तैयारी में दुकानदार पहले ही जुट गए थे। बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स आइटम, वाहनों के दुकानों को सजाया गया। वहीं फूटपाथ पर बाजार भी सजे रहे। सुबह से ही ठंडी हवाएं चली, इससे सिहरन बढ गई लेकिन इसके बावजूद लोग सुबह से ही घरों से निकलने लगे। परंपरा निभाने के लिए झाड़ू की सबसे अधिक खूब खरीददारी हुई। इसके बाद बाजार में बर्तन के दुकानों पर भीड़ रही। वहीं जगह-जगह मिट्टी, चीनी मिट्टी के लक्ष्मी गणेश, भगवान शिव, मां काली, दुर्गा की प्रतिमा, फूल माला, पूजन सामग्री की दुकानें सजी रही। कपड़े, मोबाइल, विद्युत झालर, टीवी, फ्रिज, एसी, गुड़ चीनी की मिठाई, लाई, लावा के साथ आतिशबाजी की दुकानों पर भी भीड़ रही। चकिया/शिकारगंज संवाददाता के अनुसार धनतेरस के पर्व पर शुक्रवार को नगर सहित आस-पास के बाजारो में बर्तन की दुकानों पर भीड़ जुटी। नगर के साथ सिकंदरपुर, शिकारगंज, नेवाजगंज, बलिया, सैदूपुर, सरैया, बसाढ़ी में बर्तनो की कई दर्जन दुकाने धनतेरस के दिन सजी रही। बाजारों में गणेश लक्ष्मी की मुर्तियों की दुकानें सजी हुयी थी। जिन पर भी खरीददारों की भी भीड़ रही।
विज्ञापन

लगभग पांच करोड़ रुपये के बर्तन बिके
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस परंपरा निभाने के लिए बर्तन की खूब खरीद फरोख्त हुई। जिले सहित नगर सहित जिले में दो सौ से अधिक बर्तन की दुकाने सजी रही। नगर में दुकानदारों ने जीटी रोड पर बाहर तक टेंट लगाकर बर्तन सजा रखे थे। एक दुकान से चार से पांच लाख रुपये के बर्तन बिके। नगर के बर्तन विक्रेता घनश्याम, गुड्डू जायसवाल ने बताया कि स्टील के अलावा तांबा, पीतल के बर्तनों की डिमांड रही। नामी गिरामी कंपनियों के प्रेसर कुकर, डोसा तवा, इडली स्टैंड और इंडक्शन चूल्हा पर काम करने वाले बर्तन बिके। दिन भर में लगभग पांच करोड़ से अधिक के बर्तन बिके।
विज्ञापन

दो और चार पहिया वाहनों की खरीद पर जोर
पीडीडीयू नगर। धनतेरस पर सोमवार को जिले में वाहन बाजार में करीब 50 करोड़ से अधिक का व्यवसाय हुआ। जनपद में एक हजार से अधिक बाइक और भारी वाहन बिके। इलेक्ट्रानिक वाहन भी लोगों की पसंद बने। धनतेरस पर विभिन्न कंपनियों ने अनेक आफर दे रखे थे। इसका असर दिखा। त्योहारी सीजन को देखते हुए एजेंसी संचालकों ने बड़े पैमाने पर बाइक मंगाई। हीरो, होंडा,बजार, टीवीएस, महेन्द्र आदि कंपनियों के एजेंसियों पर भीड़ जुटी। हीरो मोटो कार्प के एजेंसी संचालक अवतार सिंह ने बताया कि वर्तमान में मंदी का दौर चल रहा है लेकिन दीपावली पर मध्यम रेंज के बाइक की बिक्री हुई। आटो रेंज में इलेक्ट्रानिक आटो की बिक्री अधिक हुई। जिले के शोरूम के अलावा वाराणसी, बिहार, नई दिल्ली, पंजाब के शोरूम से लग्जरी वाहनों को खरीददारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालीस करोड़ से अधिक के ज्वेलरी की हुई खरीद
पीडीडीयू नगर। धनतेरस पर बाजार में सोने चांदी के गहने और चांदी के सिक्कों की खरीददारी के लिए सोमवार को आभूषणों की दुकान पर खरीददारों की भीड़ जुटी। दोपहर बाद से देर रात तक दुकानों पर खरीद-फरोख्त होती रही। पूरे जिले में करीब पचास करोड़ रुपये के गहनों की खरीद हुई। दुकानदारों ने गहनों के निर्माण में लेबर छूट, सोने चांदी पर दस प्रतिशत तक की छूट दे रखी थी। नगर की पहचान रेलकर्मियों से भी है। रेलकर्मियों को दीपावली के पूर्व बोनस मिलता है। इसको भुनाने के लिए दुकानदारों ने पहले से तैयारी कर रखी थी। नगर के धर्मशाला रोड, परमार कटरा सहित अन्य इलाकों में आभूषण की दुकानों को सजाया गया। यहां दोपहर बाद खरीददारों की भीड़ जुटी। दुकानों पर सर्वाधिक बिक्री चांदी के सिक्कों की रही। लोग विक्टोरिया और जार्ज सिक्के खोजते नजर आए। गणेश लक्ष्मी बने चांदी के सिक्के भी लोगों की पसंद रहे।
इलेक्ट्रानिक्स सामानों की हुई खूब खरीदी
पीडीडीयू नगर। आन लाइन के बढ़ते कारोबार के बावजूद इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी। गृहस्थी को सजाने की गरज से लोगों ने एलईडी टीवी, फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन, ओवन सहित अन्य सामान खरीदे। ण्क अनुमान के मुताबिक सोमवार को बाजार में लगभग 20 करोड़ के सामान बिके। स्मार्ट फोन, कंप्यूटर भी लोगों की आवश्यकता बन गए हैं। इनकी खरीद के लिए लोगों को धनतेरस सबसे मुफीद लगा। सोनी, पैनासोनिक, अइसन, ओनिडा, संतोष सहित विभिन्न कंपनियों ने इलेक्ट्रानिक्स आइटमों पर विभिन्न प्रकार के छूट दे रखे थे। लकी ड्रा, स्क्रेच कार्ड, ईएमआई की सुविधा ने लोगों के खरीद की शक्ति बढ़ा दी थी। यही नहीं विभिन्न इलेक्ट्रानिक्स विक्रेताओं ने बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी तरफ से भी निश्चित उपहार जैसे स्कीम दे रखे
20 करोड़ से अधिक की हुई ऑनलाइन शापिंग
इस बार धनतेरस में ऑनलाइन शापिंग का भी क्रेज रहा। दुकानदारों और व्यापारियों के मुताबिक इस बार धनतेरस पर करीब 20 करोड़ रुपये की ऑनलाइन शापिंग हुई है। इसमें ज्यादातर इलेक्ट्रानिक्स के सामान को ग्राहकों ने आनलाइन सामान मंगाए। इसमें सर्वाधिक मोबाइल फोन, लैपटाप, टीवी की खरीददारी हुई।

करोड़ों की हुई रजिस्ट्री
धनशतेरस पर 50 से अधिक रजिस्ट्री हुई। सहायक निबंधन अधिकरी आरएस याद के अनुसार करीब 19 लाख का राजस्व मिला। वहीं करोड़ों रुपये की जमीन की खरीद फरोख्त हुई। जिला मुख्यालय स्थित निबंधन कार्यालय के अलावा सकलडीहा, नौगढ़, पीडीडीयू नगर और चकिया तहसीलों में भी जमकर जमीन की खरीद फरोख्त हुई।
बाइट- 5200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed