फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli,cdo meeting

अपात्रों से होगी सरकारी धन की रिकवरी: सीडीओ

Sun, 08 Sep 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
chandauli,cdo meeting
चंदौली। विकास भवन कार्यालय में सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बैठक की। उन्होंने आवास निर्माण तथा मनरेगा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही मनरेगा का मस्टरोल न निकाले जाने पर बीडीओ की जमकर क्लास लगाई। वहीं आवास के लिए धन अवमुक्त होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं कराने वाले लाभार्थियों से रिकवरी के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान सीडीओ ने कहा कि अधिकारियों के लापरवाही के चलते पीएम आवास योजना में अपात्रों के चयन की शिकायतें सामने आई है। ऐसे लोगों के खाते में पीएम आवास की दो किश्तों का भुगतान कर दिया गया और वह आवास का पैसा हजम कर गए। जबकि आज तक आवासों की नीव नहीं खुद सकी। कहा कि अपात्रों से सरकारी धन की रिकवरी के लिए योजना तैयार कर लिया है। उन्होंने सभी बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में चिह्नित कर अपात्रों को आरसी जारी करने के निर्देश दिए। कहा हर हाल में धनराशि की रिकवरी होनी चाहिए। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2017-18 व 2018-19 में आवंटित आवास अभी तक अधूरे होने पर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि सदर में 17, नियामताबाद में 17, सकलडीहा 29, चहनियां ब्लाक में नौ समेत दो दर्जन से अधिक लाभार्थियों के आवास अभी तक अधूरे हैं। कहीं छत नहीं पड़ी है तो कहीं प्लास्टर आदि का काम शेष है। इसके अलावा मनरेगा मस्टरोल निकालने में भी सुस्ती बरती जा रही। कहा कि अधूरे आवासों को हर हाल में पूर्ण कराएं। इसके लिए ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। आवासों के सत्यापन के लिए समिति गठित की जाए। समिति में एडीओ, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक को शामिल किया जाए। इस दौरान डीडीओ पद्मकांत शुक्ला, पीडी सुशील कुमार, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, सदर बीडीओ पवन कुमार सिंह, सरिता सिंह, रक्षिता सिंह, गुलाब सोनकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed