फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: CCTV cameras installed at the foot crossing have been damaged for six months

छह माह से खराब पड़े हैं पड़ाव चौराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरे

Mon, 17 May 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chandauli: CCTV cameras installed at the foot crossing have been damaged for six months
पड़ाव। स्थानीय चौराहे पर लगा सीसीटीवी कैमरा और कंट्रोल रूम में लगा सेट पिछले छह माह से खराब है। इससे चौराहा और आस पास के इलाके की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार पुलिस प्रशासन से इसे ठीक कराने की मांग की लेकिन इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। ऐसे में व्यस्त चौराहे पर कोई भी दुर्घटना होने पर इसका खुलासा मुश्किल होगा।
विज्ञापन

वाराणसी और चंदौली के साथ रामनगर और बहादुरपुर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण स्थान पड़ाव चौराहा है। महत्वपूर्ण चौराहा होने की वजह से यहां हमेशा भीड़ रहती है। यहां बड़ा बाजार विकसित हो चुका है। चौराहा पर ही तीन बैंक शाखाएं और एटीएम शाखाएं भी है। ऐसे में यहां की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए चौराहे पर तीन वर्ष पहले सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। इसका कंट्रोल रूप चौराहे पर स्थित पुलिस पिकेट परिसर में लगाया था। इससे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने अथवा किसी प्रकार की घटना के बाद सीसीटीवी फूटेज की जांच की जाती थी। छह माह पहले देखभाल के अभाव में कैमरे खराब हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने कैमरों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed