फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Banking facility will be available through BC Sakhi

चंदौलीः बीसी सखी के जरिए मिलेगी बैंकिंग सुविधा

Tue, 31 Aug 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Chandauli: Banking facility will be available through BC Sakhi
नौगढ़। बैंकिंग सुविधाओं को हर दरवाजे तक पहुंचाने के लिए बैंक कॉरेस्पांडेंट सखी योजना के तहत क्षेत्र की 47 महिलाओं का चयन किया गया है। विकास खंड सभागार में यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से चयनित महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं का लगातार सात दिनों तक दिया जा रहा प्रशिक्षण सोमवार को समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के स्केल-2 के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक पारसनाथ ने बताया कि सरकार की अधिकांश योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रहा है। का लाभ अब सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में दिया जा रहा है। यहां तक कि मनरेगा की मजदूरी भी बैंक खातों में ही भेजी जा रही है। खाते में आई रकम निकालने के लिए लोगों को बैंक जाना पड़ता है। रकम निकालकर बाहर निकले गांव के लोगों के साथ धोखाधड़ी की घटनाएं भी होती रहती हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैकिंग कॉरेस्पांडेंट सखी (बीसी सखी) योजना चलाई जा रही है। इस मौके पर एडीओ आईएसबी गुरु शरण श्रीवास्तव, मिशन मैनेजर आशीष व प्रशिक्षणार्थियों में आरती, सोनी, विभा, संगीता, सीता, जाह्नवी, अंकिता सिंह, ममता, उर्मिला रहे।
विज्ञापन

क्या करेंगी बीसी सखी
बीसी सखी अपने गांव में किसी भी बैंक खातेदार के खाते से रुपये निकालने व जमा करने का कार्य करेंगी। इसके लिए उन्हें फिना (निजी) बैंक की तरफ से उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। 24 घंटे चलने वाली इन सेवा के जरिए ग्रामीण अपने घर बैठे ही रुपयों का लेन-देन कर सकेंगे। इससे योजनाओं का धन सीधे लाभार्थी के घर तक पहुंचाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण
खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव ने बताया कि बीसी सखी पद पर चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण के उपरांत कार्य प्रारंभ करने के लिए उनके स्वयं सहायता समूह के जरिए 75 हजार रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। इसमें से 50 हजार रुपये से पीओएस मशीन समेत अन्य उपकरण खरीदे जाएंगे। शेष 25 हजार रुपये ओवर ड्राफ्ट के तौर पर मिलेगा जिससे वे रुपयों का लेन-देन शुरू कर सकें। इसके अलावा शुरुआत में छह माह के लिए इन्हें चार हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। बाद में इन्हें कमीशन एजेंट के तौर पर कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed