फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli accident: maternal uncle-nephew returning from wedding ceremony died in a road accident

Chandauli accident: शादी समारोह से लौट रहे मामा-भांजे की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 18 Feb 2023 08:31 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 18 Feb 2023 08:31 AM IST
सार

अलीनगर थाना क्षेत्र के बाबू लाल यादव और मनोज यादव निमंत्रण के  लिए बिहार गए थे। बिहार से निमंत्रण करने के बाद घर लौटते समय सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Chandauli accident: maternal uncle-nephew returning from wedding ceremony died in a road accident
शादी समारोह से लौट रहे मामा-भांजे की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर में आने से  बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई।लोगों जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


 अलीनगर थाना क्षेत्र के बसंतु की मडई गांव निवासी बाबू लाल यादव (40) और सकलडीहा थाना क्षेत्र के महगांव निवासी मनोज यादव (38 )निमंत्रण के  लिए बिहार गए थे। बिहार से निमंत्रण करने के बाद घर लौटते समय सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को इलाज के लिए मुख्यालय से पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी कर रही थी कि इसी दौरान दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों के पास से मिले कागजात पर इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी।इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वहीं पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर आगे कार्रवाई में जुट गई। वही जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों ने बताया कि युवक रिश्ते में मामा और भांजे लगते थे। नवीन मंडी चौकी प्रभारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है और इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed