फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli 13 bogies of the goods train derailed, what is the condition of the operation of passenger trains?

Chandauli: मालगाड़ी के 13 बोगी हुए बेपटरी, यात्री ट्रेनों के परिचालन का क्या है हाल ? पढ़ें ये खबर

Thu, 23 Feb 2023 11:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 23 Feb 2023 11:43 AM IST
सार

झारखंड से कोयला अनलोड करने के बाद मालगाड़ी बुधवार की रात दस बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर आ रही थी। 57 बोगी वाली मालगाड़ी डीएफसीसी लाइन से करवंदिया और पहलेजा स्टेशन के बीच में पोल संख्या 12/12 और 11/24 के बीच पहुंची थी। इसी बीच किसी तरह मालगाड़ी के 13 बोगी बेपटरी हो गए।

विज्ञापन
Chandauli 13 bogies of the goods train derailed, what is the condition of the operation of passenger trains?
मालगाड़ी के 13 बोगी हुए बेपटरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पं.दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर करवंदिया और पहलेजा स्टेशन के बीच बुधवार की रात मालगाड़ी के 13 वैगन बेपटरी हो गए। दुर्घटना डीएफसीसी लाइन पर होने की वजह से यात्री ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव नहीं पड़ा। सूचना पाकर विभागीय अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।

विज्ञापन

झारखंड से कोयला अनलोड करने के बाद मालगाड़ी बुधवार की रात दस बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर आ रही थी। 57 बोगी वाली मालगाड़ी डीएफसीसी लाइन से करवंदिया और पहलेजा स्टेशन के बीच में पोल संख्या 12/12 और 11/24 के बीच पहुंची थी। इसी बीच किसी तरह मालगाड़ी के 13 बोगी बेपटरी हो गए। स्थिति यह थी कि मालगाडी की बोगियां छिटक कर दूर तक चली गई। चालक और गार्ड ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल की सूचना पर विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई। पीडीडीयू जंक्शन से भी दुर्घटना राहत यान के साथ अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। वहीं डेहरी ऑन सोन से आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। कुछ देर के लिए यात्री ट्रेनों का परिचालन भी रोक दिया गया। बाद में यात्री ट्रेनों की पटरी तक पहुंचे बोगियों को हटाया गया और यात्री ट्रेनों का परिचालन जारी रखा गया। वहीं अन्य बोगियों को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। बृहस्पतिवार की सुबह अथक प्रयास कर मालगाड़ियों कोपटरी पर लाकर मालगाड़ियों का परिचालन भी शुरू कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed