{"_id":"5d9f7fc38ebc3e93ae3f403c","slug":"chanaduli-news-chandauli-news-vns48817736","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार उपलब्ध न कराने पर प्रधान को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार उपलब्ध न कराने पर प्रधान को लगाई फटकार
विज्ञापन
चहनिया। सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को क्षेत्र के सोनहुला गांव की मुसहर बस्ती में जन चौपाल लगाकर बस्ती के लोगों की समस्याएं सुनीं। बस्ती के लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सीडीओ ने रोजगार गारंटी योजना में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध नहीं कराने पर ग्राम प्रधान को फटकार लगाई। वहीं अधीनस्थों को बिजली, सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को अविलंब सुधारने के निर्देश दिए।
बस्ती के लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। जन चौपाल में सीडीओ ने बस्ती में समुचित बिजली व्यवस्था व नया कनेक्शन देने, 100 दिन का रोजगार, वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने अधीनस्थों को बस्ती की सड़क, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों व धात्री को पुष्टाहार, कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कर समुचित इलाज करने, स्वास्थ्य सेवाओं व आजीविका मिशन में समूह बनाने आदि के निर्देश दिए। चौपाल में बच्चों के प्राथमिक शिक्षा सहित कई अन्य लाभप्रद योजनाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी। जन चौपाल आरंभ होने के पूर्व गोदभराई व अन्नप्राशन की रस्म अदायगी हुई। जनचौपाल में डीडीओ पद्मकांत शुक्ला, सीएमओ डा. आरके सिंह, डीपीआरओ आरके सिंह, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, आशा, धर्मेंद्र मौर्य, नित्यांद सिंह, हवलदार यादव, अजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।