फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Challenged the giants from the arena to politics:

अखाड़े से लेकर राजनीति तक दिग्गजों को दी चुनौती: रामकिशुन

Sat, 11 Oct 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Challenged the giants from the arena to politics:
मुलायम ने अखाड़े से लेकर राजनीति तक के दिग्गजों को चुनौती दी : रामकिशुन
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर जगह-जगह आयोजित श्रद्धांजलि सभा
सचित्र-14
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि शुक्रवार को नगर स्थित सपा कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई । इसके अतिरिक्त जिले में विभिन्न स्थानों पर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
नगर स्थित सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि नेता जी ने अखाड़े से लेकर राजनीति तक, हर क्षेत्र में दिग्गजों को चुनौती दी। पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त कर युवाओं को राहत दी। इस मौके पर तेजबली यादव, प्रेमनाथ तिवारी, सभासद पारस यादव, अमित खरवार, राजकुमार कन्नौजिया, मुलमि सिंह यादव, श्यामनारायण यादव, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं बौरी स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं गोधना बाईपास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर सभा आयोजित की गई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सपा नेता चन्द्रशेखर यादव ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर परवेज अहमद जोखू, पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान, सुदामा यादव, गुलशेर सिद्दकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताराजीवनपुर संवाददाता के अनुसार अलीनगर स्थित कैंप कार्यालय में समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षामंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने विचार व्यक्त किए । इस मौके पर इंद्रजीत शर्मा, इस्तखार अहमद, अरविंद पटेल, आलोक कुमार, सत्यम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed