फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chakia Roadways station will be rejuvenated with Rs 55 lakhs

Chandauli News: 55 लाख से चकिया रोडवेज स्टेशन का होगा कायाकल्प

Sun, 22 Dec 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Chakia Roadways station will be rejuvenated with Rs 55 lakhs
चकिया। भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने विधानमंडल सत्र के दौरान विभिन्न विभागों के मंत्रियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट कर चकिया में रोडवेज स्टेशन परिसर का कायाकल्प करने, परिवहन सेवाएं बहाल करने, परिसर में शौचालय, पेयजल व्यवस्था करने, चालक और कंडक्टर कर्मचारियों के लिए आवास बनवाने, टिकट काउंटर को सुव्यवस्थित करने कैंटीन उपलब्ध कराने एवं कई मार्गों पर रोडवेज बस सेवा आरंभ कराने की मांग की। इस पर परिवहन मंत्री ने 55 लाख रुपए से स्टेशन परिसर का कायाकल्प कराने का आश्वासन दिया।
विधायक ने सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर शहाबगंज में नवनिर्मित 25 बेड के सामुदायिक चिकित्सालय में चिकित्सा सेवाएं व्यवस्थित कर अस्पताल को जनता सेवा के लिए शुरू कराने का अनुरोध पत्र सौंपा। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से मुलाकात कर चकिया में स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय पीजी कॉलेज में विज्ञान वर्ग की शिक्षा के लिए बीएसी और एमएससी की कक्षाएं चलाने का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस पर मंत्री ने चालू कराने का आश्वासन दिया। वविधायक ने नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव के साथ प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर चकिया नगर पंचायत में सड़क नाली स्ट्रीट लाइट पोल और सुंदरीकरण के लिए 3.5 करोड़ की कार्ययोजना का मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed