फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chain pulling 47 times in 15 days, trains got delayed

Chandauli News: 15 दिन में 47 बार चेन पुलिंग, लेट हुईं ट्रेनें

Tue, 20 May 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chain pulling 47 times in 15 days, trains got delayed
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में चेन पुलिंग रुक नहीं रही है। स्थिति यह है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में मात्र 15 दिन में 47 बार चेन पुलिंग हुई है। कभी ट्रेन पर चढ़ने तो कभी ट्रेन से उतरने के लिए चेन पुलिंग की गई। हर चेन पुलिंग पर ट्रेन लगभग 10 मिनट लेट हुई। चेन पुलिंग रोकने के लिए आरपीएफ कार्रवाई करती है, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि बिना पर्याप्त कारण के चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया जाता है। इसमें जेल और जुर्माना की सजा होती है। एक बार चेन पुलिंग करने पर ट्रेन पांच से 10 मिनट तक रुक जाती है। इससे अन्य यात्रियों को दिक्कत होती है। रेलवे की ओर से लगातार चेन पुलिस नहीं करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। इसके बावजूद चेन पुलिंग की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के अलावा पीडीडीयू मंडल के गया, भभुआ, डेहरी ऑनसोन, सासाराम सहित अन्य स्टेशनों पर एक से 15 मई के बीच चेन खींचकर ट्रेन रोकने पर 47 यात्रियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

वहीं अन्य मंडलों की स्थिति पर नजर डालेंगे तो दानापुर मंडल में 179, समस्तीपुर मंडल में 132, धनबाद मंडल में 41, सोनपुर मंडल में 31 लोगों को चेन पुलिंग करने पर हिरासत में लिया गया। इसी तरह पूर्व मध्य रेलवे के सभी पांच मंडलों में 430 लोगों को चेन खींचकर ट्रेन रोकने पर हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि रेलवे की ओर से ट्रेनों के संचालन के समय के पालन और महिला सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी पांच मंडलों में चेन खींचकर ट्रेन रोकने पर 430 लोगों का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला कोच में यात्रा करने वाले 2273 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। इनमें सबसे अधिक 947 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गए हैं। पीडीडीयू मंडल में 334 लोग, धनबाद मंडल में 426, सोनपुर मंडल में 384 और समस्तीपुर मंडल में 182 पुरुष यात्रियों कोे हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed