{"_id":"6ab58ef4cb259507790abade","slug":"17-trains-will-halt-at-punpun-and-anugrah-narayan-ghat-chandauli-news-c-189-1-svns1012-155130-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुनपुन और अनुग्रह नारायण घाट पर रुकेंगी 17 ट्रेंनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुनपुन और अनुग्रह नारायण घाट पर रुकेंगी 17 ट्रेंनें
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पितृपक्ष मेले के दौरान पिंडदान करने आने वालों की सुविधा के लिए 17 ट्रेंनें पुनपुन घाट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर रुकेंगी। 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक इन ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव होगा।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गया और आस-पास के तीर्थस्थलों पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा की है। पुनपुन घाट हाल्ट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर 25 सितंबर से 10 अक्तूबर तक संबंधित ट्रेनों का दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव होगा। इससे पिंडदान और धार्मिक अनुष्ठान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पुनपुन घाट हाल्ट पर 12 ट्रेनों का ठहराव दिया गया है। वहीं अनुग्रह नारायण रोड और चिरैला पौथू के बीच 539/21-540/07 किमी पर स्थित अस्थायी हाल्ट अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर पांच ट्रेनों का ठहराव दिया गया है।
इनसेट
पुनपुन घाट पर इन ट्रेनों का होगा ठहराव
पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी, बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस, सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस, इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस, राजगीर-बनारस बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-गया मेमू, चर्लपल्ली-पटना स्पेशल, चर्लपल्ली-पटना स्पेशल, पटना-नवादा मेमू, इसलामपुर-पटना मेमू, पटना-गया मेमू।
विज्ञापन
अनुग्रह नारायण घाट पर इन ट्रेनों का ठहराव
गया-डेहरी ऑन सोन मेमू, धनबाद-सासाराम इंटरसिटी, आसनसोल-वाराणसी मेमू।