फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chadauli news

इलाज के दौरान महिला और ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत

Mon, 14 Oct 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
chadauli news
सकलडीहा। जिले में दो अलग-अलग घटना में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। रविवार को भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप डाउन ट्रैक पर जा रही पैंसेजर ट्रेन से गिरकर 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। जबकि सड़क दुर्घटना में घायल कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव की एक महिला ने इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

भोजापुर निवासी श्रवण शर्मा की पत्नी उषा शर्मा (45) पुत्र प्रद्युम्न (18) के साथ बाइक पर बैठकर सकलडीहा दशहरा में रावण दहन देखने गई थी। वापस घर लौटते समय घरचित गांव के समीप सड़क पर घूम रहे छुट्टे पशुओं के अचानक सड़क पर सामने आ जाने से बाइक उनसे टकरा गई। इससे मां बेटा दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को सीएचसी से ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले जाया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप रविवार की दोपहर डाउन ट्रैक पर जा रही पैंसेजर ट्रेन से भगवंत राजभर (60)गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। वही घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वे पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर दवा लेने सुबह घर से निकले थे। दवा लेकर वे पैसेंजर ट्रेन से सकलडीहा लौट रहे थे। इसी बीच भोजापुर रेलवे क्रासिंग के आगे चलती ट्रेन से अचानक गिर गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आधार कार्ड से मृतक अधेड़ का शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी प्रेमा पुत्र द्वारिका व हरिद्वार और पुत्री गायत्री सहित छोटा भाई हरिनारायण राजभर का रोते-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed