फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Certificates distributed to the trainees

कारीगारों के कौशल को निखार रही सरकार: प्रेम सिंह

Fri, 15 Oct 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Certificates distributed to the trainees
चंदौली। नगर स्थित पूर्वांचल कंप्यूटर सेंटर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत दर्जी, लोहार, कुम्हार, बढ़ई, हलवाई, राजमिस्त्री का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त उद्योग प्रेम सिंह की ओर से अभ्यर्थियों में प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कारीगरों को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि उनकी दक्षता और कौशल को निखारा जा सके। कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त सभी अभ्यर्थियों को टुल किट प्रदान किया जाएगा, जिससे आप सभी अपने व्यवसाय में प्रगति कर सके। इसके लिए आप सभी को जरूरत पड़ने पर वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। बताया कि ऋण के लिए मुद्रा लोन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना बैंकों से संचालित हो रही है। इस अवसर पर रामचंद्र ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी, सैद्धांतिक, व्यवहारिक व वित्तीय लेखा-जोखा की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर राम मनोहर, जय प्रकाश, श्रीकांत, अवधेश, सुनील कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed