फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Centre, Samajwadi Party government has not fulfilled promises

केंद्र, सपा सरकार ने पूरे नहीं किए वादे

Sat, 04 Mar 2017 01:57 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 04 Mar 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Centre, Samajwadi Party government has not fulfilled promises
सभा को संबोधित करते नसीमुद्दीन सिद्दीकी।
पूर्व मंत्री व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार चुनाव के दौरान किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं कर   सकी है।
विज्ञापन

 अब चुनाव में जनता हिसाब मांग रही है तो भाजपा हिंदू-मुसलमान में भेद डालकर गंगा जमुनी तहजीब को तार तार करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस इस समय डूबती नाव है। सिद्दीकी कस्बा स्थित अमर वीर इंटर कालेज के मैदान में शुक्रवार को सैयदराजा से बसपा प्रत्याशी विनीत सिंह के पक्ष में हुई सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मीडिया के माध्यम से अच्छे दिन लाने का दुष्प्रचार कर रही है। अच्छे दिन कहीं दिख नहीं रहे हैं। उन्होंने अच्छे दिन के नाम पर पूरे देश को बैंक की लाइन में खड़ा कर दिया। लाइन में खड़े 200 लोगों की मौत हो गई।  उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने नसबंदी कर खुद को कब्रिस्तान में डाल दिया, उससे भी बुरा हाल मोदी सरकार का होगा। सिद्दीकी ने कहा कि काम बोलता है तो सपा का काम कहां गया। उसे क्यों कांग्रेस जैसी पार्टी का सहारा लेना पड़ा। जो अब डूबती नाव है। सपा सरकार ने भाजपा के साथ मिलकर दंगे कराए, यही काम बोलता है। इस दौरान विनीत सिंह के पुत्र आकाश सिंह, पत्नी प्रमिला सिंह, अशोक सिंह, मेराज खां, सेराजुद्दीन भट्ट, रियाज खां लड्डूू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed