फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Central government working to provide employment to youth: BL Verma

युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही केंद्र सरकार : बीएल वर्मा

Fri, 14 Apr 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Central government working to provide employment to youth: BL Verma
पीडीडीयू नगर। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास एवं सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में देश के 45 शहरों में रोजगार मेले का आयोजन कर 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। श्री वर्मा ने उक्त बातें पीडीडीयू नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाकले अधिकारी क्लब में आयोजित रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटते हुए कही। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री दूरदर्शी सोच के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नौकरी मिलने पर पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से काम करने का आह्वान किया। इसके पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता ने मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना गया। बाद में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल और डीआरएम राजेश गुप्ता ने 121 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। पूर्व मध्य रेलवे के पीडीडीयू के साथ हाजीपुर, पटना और धनबाद में भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। तीनों स्थानों पर प्रधानमंत्री के वीडियो कांफ्रेसिंग के बीच 209 युवाओं को रेलवे, आरपीएफ, डाक विभाग, सीआरपीएफ सहित अन्य विभागों में नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed