फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Center in-charge reaching the fields to purchase wheat

Chandauli News: गेहूं खरीद के लिए खेतों में पहुंच रहे केंद्र प्रभारी

Sun, 21 Apr 2024 04:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Center in-charge reaching the fields to purchase wheat
चंदौली। मोबाइल खरीद सुविधा के तहत केंद्र प्रभारी गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसानों के खलिहान तक पहुंचकर गेहूं की खरीद रहे हैं। बीते 15 दिनों की खरीद में अब तक तीन किसानों से 20 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिसके लिए किसानों को ढाई करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। जिले में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए 87 क्रय केंद्र खोले गए है। इसके अलावा किसानों की सुविधा के लिए मोबाइल खरीद के तहत किसानों के खलिहान में भी जाकर केंद्र प्रभारी गेहूं की खरीद कर रहे है। एक मार्च से अब तक 300 किसानों से 20 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद कर ली गई। जिसके एवज किसानों को तीन करोड़ 50 लाख में से दो करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है जबकि एक करोड़ रुपये भुगतान की प्रक्रिया जारी है। जिला विपणन अधिकारी अनुप निगम ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के साथ मोबाइल वैन से भी खरीद की जा रही है। जिस गांव में 400 से 500 क्विंटल गेहूं मिल रहा है वहां केंद्र प्रभारी पहुंचकर खरीद कर ले रहे है। किसानों से औने पौने दाम पर गेहूं की खरीद के खिलाफ की गई छापेमारी में बिचौलियों पर निगरानी रखने वाली टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन हजार क्विंटल गेहूं जब्त कर किसानों की सहमति पर बरामद गेहूं को केंद्र से खरीद में तब्दील कराया गया। जिला विपणन अधिकारी ने व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी व्यापारी गेहूं खरीद से संबंधित बिना की कागज के न निकले। बगैर दस्तावेज के पाए जाने पर दस गुना मंडी शुल्क लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed