फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Celebrated the birth anniversary of Lord Balarama, flag placed on homes

भगवान बलराम की जयंती मनाई, घरों पर लगाया झंडा

Mon, 24 Aug 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Lord Balarama, flag placed on homes
नियामताबाद। भारतीय किसान संघ ने कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपने आराध्य भगवान बलराम की जयंती मनाई। इस दौरान उन्होंने अपने घरों पर संगठन का झंडा लगाया। साथ ही जैविक खेती करने व स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा कि भगवान बलराम भारतीय किसान संघ के आराध्य हैं। साथ ही कृषि के देवता हैं। भारत देश के प्रत्येक किसान के लिए भगवान बलराम पूजनीय हैं। प्राचीन समय से ही भारत कृषि प्रधान देश रहा है। वर्तमान में भी कृषि क्षेत्र ही भारत का सबसे बड़ा कार्य क्षेत्र है। सभी सदस्यों ने एक दूसरे से भगवान बलराम के आदर्शों पर चलने के साथ संगठन को मजबूत करने व देश के गौरव को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने की अपील की। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने, घर-घर देसी गाय पालने, देशी हल की पूजा करने व स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अखिलेश सिंह, जिला मंत्री मनोज सिंह, तेजू यादव, सुनील सिंह, बृजेश बिंद आदि ने अपने घरों पर किसान संघ का झंडा लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed