फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Celebrated the birth anniversary of Chandrashekhar Azad and Tilak

Chandauli News: चंद्रशेखर आजाद और तिलक की जयंती मनाई

Wed, 24 Jul 2024 04:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Chandrashekhar Azad and Tilak
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के काली महाल स्थित कैंप कार्यालय पर मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई। दोनों महापुरुषों को चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बदरका गांव में 1906 में हुआ था। चंद्रशेखर आजाद भारत मां को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए अपनी कुर्बानी दी थी। वर्ष 1919 में अमृतसर के जलियांवाला बाग कांड ने उन्हें झकझोर दिया था। वहीं, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को हुआ थी। वह राष्ट्रवादी, शिक्षक, समाज सुधारक, वकील और स्वतंत्रता सेनानी रहे। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पहले लोकप्रिय नेता हुए। इन्हें हिंदू राष्ट्रवाद का पिता भी कहा जाता है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को ब्रिटिश राज के दौरान स्वराज के सबसे पहले और मजबूत अधिवक्ताओं में से एक माना जाता है। इस मौके पर दशरथ चौहान, सतपाल सिंह, नेहाल अख्तर, ट्रीजा एलियट, अनवर सादात, रामसेवक सिंह पटेल, फैयाज अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed