फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   celebrated easter

प्रभु यीशू का किया स्वागत

Mon, 17 Apr 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली Updated Mon, 17 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
celebrated easter
easter - फोटो : easter
प्रभु यीशू के दोबारा पृथ्वी पर लौटने का पर्व ईस्टर रविवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। मसीही समुदाय के लोगों ने गिरजा घरों में मोमबत्ती जलाकर प्रभु का स्वागत किया वहीं परम ज्योति के प्रतीक के रूप में एक दूसरे को मोमबत्ती उपहार स्वरूप दी। नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित बाल येसु चर्च में शनिवार की रात में विशेष प्रार्थना हुई। वहीं सुबह भी लोगों ने मोमबत्ती जलाकर ईश्वर का गुणगान किया।
विज्ञापन


मानव के सभी पाप को हरने के लिए और लोगों में प्रेम का संदेश देने के लिए परमपिता ईश्वर ने अपने इकलौते पुत्र यीशू को पृथ्वी पर भेजा था। यहां यहूदियों ने प्रभु को झूठा आरोप लगाकर सूली पर लटका दिया। हमारे पाप को हरने के लिए प्रभु गुड फ्राइडे के दिन सूली पर लटक गए लेकिन तीन दिन बाद ईस्टर के दिन फिर से जीवित हो उठे। इसके बाद यीशू धरती पर 40 दिनों तक लोगों के बीच रहा। मरियम मगदलीनी नामक महिला ने सबसे पहले यीशू को देखा।
विज्ञापन


इसी वजह से ईस्टर की अराधना महिलाओं द्वारा की जाती है। शनिवार की रात में बाल यीशू चर्च में महिलाएं अराधना के लिए जुटीं। यहां फादर विपिन सीजे की देख रेख में महिलाओं ने बाइबल का गान किया और प्रभु की विशेष प्रार्थना की। ईश्वर से सभी मानव के पाप हरने, देश दुनियां में शांति का राज्य कायम करने, लोगों में प्रेम सद्भाव कायम करने की प्रार्थना की गई। देर रात तक विशेष प्रार्थना हुई। रविवार की सुबह भी नगर के मसीही समुदाय के लोग चर्च में पहुंचे और प्रार्थना की। दिन भर बाइबल का पाठ होता रहा। फादर विपिन सीजे और उनके सहयोगियों ने लोगों प्रभु की महत्ता समझाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed