{"_id":"577c111d4f1c1be6567f9a95","slug":"celebrate-to-become-the-minister-of-mahendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्र के मंत्री बनने पर जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्र के मंत्री बनने पर जश्न
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय के मंत्री बनने पर बाइक जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय के मोदी सरकार की कैबिनेट में शपथ ग्रहण करने के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जहां जुलूस निकाल कर मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की, वहीं इस दौरान हुई गोष्ठी में डा. पांडेय के मंत्री बनने से जनपद के तेज विकास की आशा जताई गई।
भाजपा नगर इकाई की ओर से नगर अध्यक्ष डा. विश्वनाथ चौहान के नेतृत्व में नई बस्ती स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप से बाइक जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया। बाद में हुई गोष्ठी में नगर अध्यक्ष ने कहा कि सांसद ने चंदौली का विकास कराया है। अब मंत्री बनने से यह विकास और तेज होगा। जुलूस में भानु तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, संजय कन्नौजिया आदि रहे। भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने परमार कटरा स्थित कैंप कार्यालय पर गीता रानी गुप्ता के नेतृत्व में लोगों में मिठाइयां बांटी। इस मौके पर मनोरमा तिवारी, मनोज गुप्ता, घनश्यामदास गुप्ता आदि रहे। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की बैठक में रामजी गोंड, विजय नरायन, कल्लू प्रसाद आदि ने खुशी जताई है।
नईबाजार में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष डा. रंजय पांडेय की अगुवाई में लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। इस मौके पर झुन्ना पांडेय, वीर बहादुर सिंह आदि रहे। सकलडीहा में भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष देवेन्द्रदत्त पाण्डेय की अध्यक्षता में कस्बा स्थित सत्यप्रकाश सिंह के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने जिले के तेज विकास की आस जताई। संचालन सत्यप्रकाश सिंह ने किया। शहाबगंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्वी मंडल अध्यक्ष रमेश पांडेय की देख रेख में सैदुपुर बाजार के उसरी मोड़ पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
इस दौरान आतिशबाजी की गई। इस दौरान जितेन्द्र चौहान, सूर्यमुनि चौबे, लोकेश पांडेय आदि रहे। भाजपा बरहनी मंडल की हरीश सिंह के इमिलिया स्थित आवास पर हुई बैठक में खुशी जताई। चहनियां बाजार में मिठाई बांटने वालों में उदय प्रताप सिंह पप्पू, डॉ. विंध्याचल, आनंद सिंह आदि रहे।