{"_id":"6011b5378ebc3e31f65e42d2","slug":"cdpo-became-class-nine-for-one-day-chandauli-news-vns571256418","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीपीओ बनी रिशु ने समय से पूरा करने की दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीपीओ बनी रिशु ने समय से पूरा करने की दी नसीहत
विज्ञापन
शहाबगंज। मिशन शक्ति के तहत बेटियों को बढ़ावा देने के लिए शासन के निर्देश पर छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासिनक जिम्मेदारी संभालने का मौका दिया जा रहा है। इस क्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को क्षेत्र के विलासपुर गांव की कक्षा नौ की छात्रा रिशु पाल को बाल विकास परियोजना विभाग का एक दिन के लिए सांकेतिक सीडीपीओ बनाया गया। इस दौरान रिशु ने कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही साफ-सफाई रखने और अधीनस्थों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिये शासन के निर्देश पर बाल विकास परियोजनाधिकारी आशीष कुमार वर्मा ने विलासपुर गांव की कक्षा नौ की छात्रा रिशु पाल को एक दिन के लिए सीडीपीओ का कार्यभार दिया। एक दिन की अधिकारी बनी रिशु ने गणतंत्र दिवस के पर ध्वाजारोहण करने के बाद विभाग कर्मियों की उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने विभाग के कार्यों की जानकारी ली। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि विभागीय कार्यों को समय से पूरा करें। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन करने के साथ ही जनहित से जुड़ी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाएं। इस दौरान बातचीत में रिशु ने कहा कि जिम्मेदारी क्या होती है इसे कुर्सी पर बैठने के बाद महसूस हुआ। ऐसे कार्यों से बालिकाओं का उत्साहवर्धन होगा और उनमें पढ़ाई के साथ आगे बढ़कर काम करने का हौशला मिलेगा। एक दिन के लिए सीडीपीओ बनकर जीवन में आगे बढ़ने की सीख मिली और मन में पढ़लिखकर अच्छा बनने का जुनून पैदा हुआ। इस मौके पर सुपरवाइजर विध्यवासिनी, लीलावती, शशि यादव, गीता तिवारी आदि मौजूद रहीं। संवाद