{"_id":"f9513af5cd433717d13b0c9bddcb50fe","slug":"cdo-review-the-actions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने कार्यों की समीक्षा
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी जगदीश सिंह ने सोमवार को विकास भवन में अधिकारियों संग विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की।
इस दौरान लोहिया गांवों की उपेक्षा करने वाले अधिकारियों से साफ कहा कि वे फर्जी रिपोर्ट भेजने से बाज आएं। साथ ही लोहिया गांवों की सत्यापन रिपोर्ट तत्काल भेजने को कहा।
इस दौरान सीडीओ ने कहा कि जिन कार्यालयों द्वारा अभी तक विद्युत बिलों का भुगतान नहीं किया गया है, वे अपने विभागाध्यक्ष से धनराशि अवमुक्त कराकर 15 मार्च तक भुगतान अवश्य करा लें।
साथ ही उन्होंने कार्यालयों में विद्युत मीटर स्थापित करने के लिए अधिशासी अभियंता को सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया कि गांवों की सफाई के लिए दस-दस हजार रुपये की जो धनराशि प्रधानों और एएनएम के संयुक्त खाते में जमा है, तत्काल आहरित कराकर उपभोग करें।
लोहियां गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी फर्जी रिपोर्टिंग करने से बाज आएं। उन्होंने गांवों में संपर्क मार्ग और शौचालयों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने की बात कही।
कहा कि वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा, पेयजल और मनरेगा के कार्यों में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतें। इस अवसर पर बीबी सिंह, शशिमौलि मिश्रा, एके सिंह, डा. आरएन सिंह, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।