फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CBI Arrest doctor at OPD in jaunpur hospital on Vyapam Scam

Chandauli News: OPD में अचानक पहुंची CBI टीम, डॉक्टर को लिया हिरासत में, 'व्यापम' से जुड़ा है मामला; मचा हड़कंप

Sat, 27 Apr 2024 12:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 12:56 PM IST
सार

Chandauli News: सीबीआई भोपाल उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। पिछले दिनों उनके घर पर नोटिस चस्पा किया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। सर्विलांस की मदद से मोबाइल लोकेशन के आधार पर सीबीआई टीम ने नौगढ़ सीएचसी से उन्हें दबोच लिया।

विज्ञापन
CBI Arrest doctor at OPD in jaunpur hospital on Vyapam Scam
गिरफ्तार किए गए डॉ. सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के चर्चित व्यापम घोटाले में की जांच कर रही सीबीआई की टीम तीसरी बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंची। टीम ने डॉ. सुनील कुमार को ओपीडी में मरीजों को देखते समय गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले भी सीबीआई यहां के दो चिकित्सकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा कि अदालत ने दो दिन की ट्रॉजिंट रिमांड देकर बुधवार को शाम तक अपर सत्र न्यायाधीश भोपाल की अदालत में नौगढ़ सीएचसी के डॉ. सुनील सिंह को पेश करने का आदेश दिया था। इसके बाद सीबीआई की टीम ने अस्पताल से आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। 
विज्ञापन


यहां से दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद सीबीआई टीम भोपाल के लिए रवाना हो गई। आरोपी चिकित्सक मूल रूप से जौनपुर जिले के उर्रा गांव का निवासी है।

गिरफ्तार किए गए डॉ. सुनील कुमार पर आरोप है कि सैफई से एमबीबीएस उत्तीर्ण करने के बाद भी वह पीएमपी-2012 में शामिल हुए इंदौर स्थित केंद्र में परीक्षा देकर महिला अभ्यर्थी को नकल कराई थी। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों ने इनका भी नाम लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के चर्चित व्यापम घोटाले में वांछित चिकित्सक डॉ. सुनील को पकड़ने के लिए सीबीआई की टीम मरीज बनकर अस्पताल पहुंची थी। पहले उन्होंने चिकित्सक के मोबाइल पर कॉल किया और काफी दिनों से पेट में तकलीफ बताई। 

डॉ. सुनील ने ओपीडी के कमरा नंबर 2 में आकर दिखाने को कहा। कुछ देर बाद ओपीडी में तीन-चार लोग पहुंचे। उनमें से एक सदस्य ने बताया कि मेरे पेट में सूजन है और दर्द रहता है। आप हमारे कमरे में चलकर चेकअप करिए, जो फीस होगी, हम देंगे।


सीबीआई की टीम ने कमरे पर दिखाने के लिए चिकित्सक को राजी कर लिया और उन्हें अपने साथ ले गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल ने गोलमोल जवाब देते हुए बताया कि डॉ. सुनील कुमार मंगलवार को ओपीडी में आए थे। इसके बाद से उनका पता नहीं है। बिना छुट्टी के वह गायब हैं और उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed