{"_id":"579bb7fd4f1c1b704721e116","slug":"cash-and-jewelry-recovered-4-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी व जेवर बरामद, 4 बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी व जेवर बरामद, 4 बंदी
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 30 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी थाने मे चोर
जीआरपी ने गुरुवार की रात स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात से चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी, जेवरात और नशीला पाउडर सहित अन्य सामान बरामद किए।
पुलिस महानिदेशक गोपाल गुप्ता के आदेश पर एसपी रेलवे इलाहाबाद परिक्षेत्र कवींद्र प्रताप सिंह और सीओ वाराणसी शेषनाथ यादव के निर्देशन में जीआरपी गुरुवार की रात स्टेशन पर गश्त कर रही थी। रात साढ़े 11 बजे के करीब प्लेटफार्म संख्या सात के पश्चिमी छोर पर चार युवक दिखे। जीआरपी ने चारों की तलाशी ली तो उनके पास से 42 हजार नौ सौ रुपये नकद, सोने का छह ग्राम का झाला, चांदी की दो जोड़ी पायल, मल्टीमीडिया फोन, 470 ग्राम नशीला पाउडर, कीमती कपड़े सहित करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के अन्य सामान बरामद हुए।चारों आरोपी मनमोहनदास पांडेय निवासी बालमी नेवादा फुलवारी पटना, सुरेश सिंह निवासी नासिरगंज दीघा पटना, खुर्शीद आलम निवासी नासिरगंज रोहतास बिहार व विशाल कुमार निवासी आथर थाना सरेया बक्सर बिहार बताया। चोर मुगलसराय, पटना, आरा, इलाहाबाद, कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ मिर्जापुर, वाराणसी सहित विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों से चोरी करते हैं।