फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case registered against clerk who embezzles arrears money

Chandauli News: एरियर के पैसे का गोल माल करने वाले लिपिक पर मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Nov 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Case registered against clerk who embezzles arrears money
आरपीएफ जवानों और कर्मियों के एरियर में छेड़छाड़ कर डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का गोलमाल करने के आरोपी बिलिंग क्लर्क युवराज सिंह के खिलाफ मुग़लसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। सहायक सुरक्षा आयुक्त एचएन राम के तहरीर के आधार पर लोकसेवक के विश्वास का हनन करने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गबन के मामले का खुलासा कमांडेंट की गठित टीम ने किया है।
विज्ञापन

रेलवे के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय में तैनात बेरीखेड़ा, थाना- घाटमपुर, जिला कानपुर नगर युवराज सिंह जवानों व विभागीय कर्मियों का वेतन, एरियर आदि के भुगतान का काम करता था। वह विभागीय कर्मचारियों व जवानों के आई पास को डिकोड कर एरियर को बढ़ा कर रिपोर्ट भेज देता था। इसके बाद एरियर के बढ़े धन को अन्य खाते में ट्रांसफर कर देता था। इसकी भनक कई साल तक किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन

आरक्षी मोहम्मद मुजीब के जुलाई से सितंबर तक वेतन भुगतान में गड़बड़ी मिली। जांच में पता चला कि वेतन भुगतान रेलवे के बजाए निजी अकॉउंट से हुआ है। इस पर कमांडेंट जेथिन बी राज ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की। जांच में पता चला की लिपिक ने डेढ़ करोड़ से अधिक का गबन किया है। इसके बाद कमांडेट ने आरोपी लिपिक को निलंबित कर दिया मुकदमा दर्ज करावाया। इसके बाद जवानों ने पीएफ, एरियर आदि का मिलान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed