फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed for making indecent remarks on specific religion

धर्म विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज

Thu, 21 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Case filed for making indecent remarks on specific religion
पीडीडीयू नगर। धर्म विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार को आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस पुलिस कोतवाली ले आई और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

धर्म विशेष से ताल्लुक रखने वाले युवक ने पुलिस को तहरीर दी कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओड़वार गांव निवासी दिव्यांश जायसवाल नामक युवक ने अपने फेसबुक वॉल पर उसके धर्म पर अभद्र टिप्पणी की है। युवक से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया और युवक की तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार को पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई और आवश्यक पूछताछ के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल शिवानंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारी 295ए और 504 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed